दमण नगरपालिका में भाजपा ने महिला सशक्तिकरण का उदहारण पेस करते हुए नगपालिका प्रमुख के रूप में श्रीमती सोनलबेन पटेल का चयन किया : Vasu Patel

Daman : आज संघ प्रदेश दादरानगर हवेली एवं दमण – दिव में दमण और सिलवासा नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी का भगवा लहराया.

भाजपा द्वारा महिला , युवा एवं अनुभवी नेतृत्व का चयन.

दमण नगरपालिका में भाजपा ने महिला सशक्तिकरण का उदहारण पेस करते हुए नगपालिका प्रमुख के रूप में श्रीमती सोनलबेन पटेल का चयन किया, सोनलबेन भाजपा संगठन में वर्षो से अपनी सेवा देती आई हैं वहीं उपप्रमुख के रूप में भाजपा ने अपनी पसंदगी युवा आशिष टंडेल पर उतारी.

सिलवासा नगरपालिका में भाजपा ने अनुभवी जोड़ी का चयन करते हुए नगरपालिका प्रमुख के रूप में श्री राकेशसिंग चौहान और उपप्रमुख के रूप में श्री अजय देसाई का चयन किया. यह जोड़ी ने पूर्व में भी साथ में काम करते हुए सिलवासा नगरपालिका में विकास के कार्यो की झड़ी लगा दी थी जिसके चलते ही सिलवासा नगरपालिका का चयन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाईमोदीजी की महत्वाकांक्षी योजना ” स्मार्ट सिटी ” के तौर पे हुवा था.

प्रदेश के दोनों जिलों की दोनों नगरपालिका में भाजपा प्रदेश प्रमुख श्री दिपेश टंडेल के नेतृत्व में और प्रदेश प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर के मार्गदर्शन में भाजपा ने सशक्त और भयमुक्त और भ्रस्टाचारमुक्त शासन देने के लिए महिला , युवा और अनुभवी नेतृत्व देने का प्रयास किया है जिससे प्रदेश के लोगो में भी एक अच्छा संदेश गया है की भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ताओ से बनी हुई पार्टी है और यहाँ साफसुथरी छबि वाले और मेहनती संनिष्ठ कार्यकर्ताओ को नेतृत्व करने के लिए बढ़ावा मिलता हैं.

वासु पटेल
प्रदेश महामंत्री

Leave a comment